फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोशल मीडिया पर तमंचा-कारतूस लहराने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तमंचा-कारतूस लहराने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

नोएडा। सोशल मीडिया पर एक युवक के हाथ में तमंचा और कारतूस लेकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। करीब आठ सेकंड के वायरल वीडियो में युवक तमंचे के साथ आठ कारतूस दिखाता नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है। पोस्ट पर आपत्तिजनक अंदाज में एक टिप्पणी भी लिखी गई है। वीडियो सामने आने के बाद फेज-1 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच कर युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहां और कब बनाया गया था। पुलिस टीम युवक के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि, बुधवार देर रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें