फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला की हत्या में होगी डीएनए जांच, कछुआ अंगूठी भी बनेगी सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या में होगी डीएनए जांच, कछुआ अंगूठी भी बनेगी सबूत
विज्ञापन

फॉलोअप।

-सेक्टर-82 कट के पास 6 नवंबर को मिला था सिर और हाथ कटा महिला का शव, प्रेमी को गिरफ्तार कर खुलासा कर चुकी है पुलिस

-आगे मिले शव और महिला के दोनों बच्चों के डीएनए का होगा मिलान, गाजियाबाद से मिली हथेली के अवशेष पर पति और बच्चों ने दी तहरीर

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। सेक्टर-82 कट के पास 6 नवंबर को सिर और हाथ कटे मिले महिला के शव की जांच में हत्या का खुलासा कर चुकी पुलिस अब आगे सबूतों को मजबूत करेगी। मिले शव और महिला के दोनों बच्चों की डीएनए जांच होगी। इस जांच के लिए शव के नाखून का एक हिस्सा पहले ही डॉक्टर व फॉरेंसिक टीम ने निकाल कर रख लिया था। अब शव की शिनाख्त जिस प्रीति यादव निवासी बरौला के रूप में हुई है उसके दोनों बच्चों के सैंपल डीएनए जांच में लिए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस ने महिला के काटे गए हाथ और सिर का अवशेष भी गाजियाबाद से बरामद किया है। इन अवशेष के खून और बरामद सिर और हाथ कटे शव के खून की जांच कर मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रीति की हत्या के खुलासे के बाद उसका पति जिससे अलगाव था वह बच्चों की निगरानी लेने के लिए आगे आ गया है। गाजियाबाद में मिले हाथ के अवशेष से पुलिस को एक चांदी की कछुआ आकार वाली अंगूठी भी मिली है। इस अंगूठी की पहचान पुलिस ने प्रीति के दोनों बच्चों और उसके पूर्व पति से करवाई है। इस पर तीनों ने यह कहा है कि प्रीती ने यह अंगूठी पिछले 5-6 साल से पहन रही थी। पति और बच्चों ने पुलिस को एक लिखित तहरीर भी इस हत्या की घटना को लेकर दी है। सूत्रों की माने तो इस तहरीर में भी इस कछुआ अंगूठी का जिक्र है। वहीं हत्या में पकड़े गए आरोपी मोनू का भी पुलिस ने खून का सैंपल पुलिस ने करवाया है। इसे भी जांच में किसी सबूत के तौर पर पुलिस पेश करेगी। वहीं पति के सामने आने के बाद यह स्थिति स्पष्ट हो गई है कि वह मूलरूप से बिहार का निवासी है। उससे और प्रीति के 3 बच्चे थे। करीब दो साल पहले जब प्रीति अपने पति से अलग हुई तो बड़ी बेटी को उसके पिता ने ही अपने पास रख लिया था। वहीं बच्चे प्रीति के पास रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें