माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी कुलेसरा पुस्ता रोड में जलभराव को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पड़ोसियों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट के मामले में इकोटेक-3 पुलिस ने एनसीआर को बीएनएस की धाराओं में तरमीम (संशोधन) कर दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। अशोक कुमार (50) ने आरोप लगाया कि 7 सितंबर 2025 को मुख्तार और रेशमा ने उनके घर के सामने गाली-गलौज की। विरोध करने पर उनके साथ और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई, जिससे पत्नी को चोटें आईं।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी अशोक और उनके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया गया। वहीं दूसरे पक्ष से मुख्तार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी अशोक कुमार ने अपने घर के सामने रास्ते पर मलबा डाल रखा है। जिससे बारिश का पानी दूसरी ओर भर जाता है। 7 सितंबर 2025 को दोपहर उनकी भांजी रेशमा दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। पानी भरे होने के कारण वह मलबे की तरफ से निकली। तभी अशोक कुमार और आशीष ने गाली-गलौज कर मारपीट की। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।