ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गांव चिपियाना बुजुर्ग से पांच वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी इंद्रपाल वर्तमान में चिपियाना बुजुर्ग में किराये पर रहे हैं। उनका पुत्र ईशू (5) बीते 17 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे एक मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-37 स्थित से 14 वर्षीय किशोरी के लापता हो गई। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 19 फरवरी की शाम घर के पास से निकली थी। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। दोनों मामले में संबंधित कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। ब्यूरो