दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में रात्रि के समय दो बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी की गई है। दोनों घरों से 35 हजार की नकदी समेत करीब 30 लाख रुपये का सामान चोर ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
बिसाहडा गांव में अशोक राणा व राकेश कुमार अलग-अलग परिवार के साथ रहते हैं । अशोक राणा का परिवार 20 अगस्त को परिवार के साथ हरिद्वार गया था। बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दो लाख रुपये की नकदी व करीब 10 तोले सोने के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए । चोरी की घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।
दूसरी घटना गांव के ही राकेश कुमार परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। चोर घर का ताला तोड़कर 35 हजार की नकदी, जेवरात और कीमती सामान चोरी कर कर ले गए । प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ का कहना है कि दोनों घटनाओं की गहनता से जांच की जा रही है।