फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जहांगीरपुर रामलीला मैदान में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर (संवाद)। कस्बे से मंगलवार रात करीब 11 बजे रामलीला देखने आए युवक के साथ कुछ अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के सिर में चोट लगी है। पीड़ित ने जहांगीरपुर चौकी में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोशिंदर पुत्र हरेंद्र, निवासी गांव नेकपुर, जहांगीरपुर स्थित रामलीला मैदान में रामलीला देखने आया था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। जहांगीरपुर चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें