फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फेज-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ जेजे कॉलोनी में शनिवार को पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में शनिवार को मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर बच्चों और परिवार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सेक्टर-8 जेजे कॉलोनी निवासी मुन्ना कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को 15 अगस्त के अवसर पर उनके बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान पतंग की डोर तोड़ने को लेकर कॉलोनी के अमन, शिवा, साहिल और भोंदा से बच्चों की बहस हो गई। आरोप है कि चारों ने बच्चों के साथ अभद्रता की, जिसका बच्चों ने विरोध किया। इस बात से नाराज होकर चारों आरोपितों ने मिलकर बच्चों को पीट दिया। बच्चों को बचाने पहुंचे मुन्ना कुमार से भी आरोपितों ने हाथापाई की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें