फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नगर परिषद ने 178.58 करोड़ रुपये का बजट किया पारित, शहरी सुविधाओं पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में जनहित, शहरी सुविधाओं और कानूनसम्मत व्यवस्था पर गंभीर मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। नगर परिषद ने अपने 126 वर्षों के इतिहास में पहली बार 178.58 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बजट पारित किया है। नगराध्यक्ष डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में वर्ष 2026-27 के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 50 करोड़ रुपये अधिक है। जिससे परिषद की कुल वित्तीय क्षमता 200 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। बजट में शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। सड़कों के उन्नयन, नालों और ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार, स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाने, स्ट्रीट लाइट नेटवर्क के विस्तार और पार्कों व हरित क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सामुदायिक उपयोग की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी पर्याप्त राशि निर्धारित की गई है।

43 प्रस्तावों पर विकास और व्यवस्था को मिली नई दिशा:
बैठक में शहर के समग्र विकास, सार्वजनिक व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कुल 43 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदन में लिए गए निर्णयों को पलवल के आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी विकास की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है। बैठक में शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


जिले को मिलेगा पहला वर्किंग वूमन
हॉस्टल : इनमें सार्वजनिक पुस्तकालय, एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, वरिष्ठ नागरिक क्लब, मल्टीलेवल पार्किंग, रैन बसेरा और स्ट्रीट वेंडर्स के व्यवस्थित पुनर्वास जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। इसके साथ ही स्मार्ट बस शेल्टर, स्मार्ट वेस्ट बिन, वर्टिकल गार्डन, मियावाकी पद्धति से शहरी वन, जोहड़ों के पुनर्जीवन, ओपन एयर एम्फीथिएटर और ओपन जिम जैसी जनसुविधाओं को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई। इस बजट के तहत जिले के पहले सखी निवास (वर्किंग वूमन हॉस्टल) का निर्माण भी कराया जाएगा।

बैठक में वर्षा जल संचयन को मिली मंजूरी: सदन में डिजिटल प्रॉपर्टी प्लेट, क्विक रिस्पांस टीम, स्वागत द्वार, सामुदायिक भवन और वर्षा जल संचयन जैसे प्रस्तावों को भी शहर के दीर्घकालिक विकास से जोड़ा गया। इन योजनाओं का उद्देश्य पलवल को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक स्वरूप देना है। बैठक का एक महत्वपूर्ण पहलू सार्वजनिक स्थलों पर बनी अनधिकृत मजारों की पहचान और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई से संबंधित विषय रहा।

लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी बनेगा नियम: इसके साथ ही ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए लाउडस्पीकर के उपयोग को निर्धारित नियमों के अनुरूप विनियमित करने पर भी विचार किया गया। विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों को शांत वातावरण मिल सके। डॉ. यशपाल ने कहा कि नगर परिषद पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी के साथ शहर के संतुलित एवं दीर्घकालिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन




यह बजट केवल आंकड़ों की वृद्धि नहीं, बल्कि पलवल के संतुलित और समावेशी विकास की स्पष्ट सोच का परिणाम है। यह बजट पलवल के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। परिषद का लक्ष्य शहर को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक बनाना है।
- डॉ. यशपाल, चेयरमैन, नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें