माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट के सामने स्थित पार्क में रविवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवम (32) निवासी जनपद महोबा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार रविवार को एक पार्क में एक व्यक्ति के फांसी लगाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मृतक की पहचान शिवम (32) निवासी जनपद महोबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।