फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, गर्दन पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के आईसीडी दादरी के पास मिली बॉडी
विज्ञापन


-पुलिस ने शव की शिनाख्त व हत्यारों की तलाश में गठित की टीम

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब आईसीडी दादरी के पास स्थित सड़क किनारे प्लांट की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद युवक के शव को ठिकाने लगाने के लिए बदमाश झाड़ियों के पास फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिनांक सोमवार सुबह करीब 8 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आईसीडी दादरी के पास घनी झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया। मृतक पुरुष की उम्र लगभग 33 वर्ष के आसपास है। पुलिस के अनुसार शव की गर्दन पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें