फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोशल मीडिया की दोस्ती निकली अश्लील साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी युवक ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर महिला के अश्लील फोटो बनाए
विज्ञापन

-पीड़िता ने बिसरख कोतवाली में आरोपी व उसकी पत्नी पर दर्ज कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की एक महिला की मासूम ऑनलाइन दोस्ती अब डर और परेशानियों की कहानी बन गई। आरोप है कि युवक ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग से अश्लील वीडियो और फोटो तैयार कर महिला के पति और ससुर के मोबाइल पर भेज दिए। इसके साथ ही धमकियां और गाली-गलौज ने उनके घर का माहौल जहरीला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपती की तलाश शुरू कर दी है, ताकि यह डिजिटल अपराध न्याय के कटघरे में लाया जा सके।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर, 2019 में जितेंद्र राजपूत नाम के एक युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई थी। वो मूलरूप से झांसी के कोरीवाजीनगर का रहने वाला है। कुछ दिन बाद व्हाट्सएप और सामान्य काॅल पर बातचीत होने लगी। वीडियो कॉल पर भी काफी बात होती थी। आरोप है कि इस बीच आरोपी ने बिना उसे बताए वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ली। उसके बाद वीडियो कॉल में उसके चेहरे का प्रयोग का अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हाल ही में आरोपी ने वीडियो व फोटो उसके पति व ससुर के व्हाट्सएप पर भेज दिए। इसमें आरोपी की पत्नी शिखा भी शामिल है। आरोपी फोटो व वीडियो के माध्यम से धमकी दे रहा है। अब पीड़िता ने पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दंपती के खिलाफ कार्रवाई करने और दंपती के मोबाइल व लैपटॉप से अश्लील वीडियो व फोटो हटवाने की मांग की है। बिसरख कोतवाली के प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी दंपती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें