फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी कागजात से 14.83 करोड़ रुपये हड़पने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कारोबारी से करोड़ों हड़पे, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

-कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
-नोएडा की महिला कारोबारी ने लगाया जालसाजी और धमकी का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तुगलपुर गांव की जमीन विकसित कर प्लॉट बेचने की परियोजना में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-119 निवासी अंजना चोपड़ा की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर फर्जी कागजात से करीब 14.83 करोड़ रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
अंजना चोपड़ा और उनके साझेदार प्रवीन कुमार भूमि मालिकों से जमीन का सौदा कर उसे विकसित करने का कारोबार करते हैं। तुगलपुर की जमीन प्रमोद गुप्ता की थी, जो जुबली ट्रेडेक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम दर्ज थी। 28 अगस्त 2023 को जुबली ट्रेडेक्स के निदेशक शशांक पाठक के साथ एक एमओयू हुआ। इसके तहत जमीन को कोरोला एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित कर 'व्यू होम्स-2' परियोजना के तहत बेचा जाना था। विशेष त्यागी और उनकी पत्नी ज्योति त्यागी को जमीन विकसित कर प्लॉट काटने और बेचने के लिए अधिकृत किया गया। परियोजना से अनुमानित शुद्ध लाभ 42.37 करोड़ रुपये था, जिसमें अंजना और प्रवीन का 35 प्रतिशत हिस्सा तय हुआ था। आरोप है कि परियोजना पूरी होने के बाद आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर उनका 14.83 करोड़ रुपये का हिस्सा हड़प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी : अंजना ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर 2026 को विकास भवन के गेट के पास सभी आरोपियों ने उन्हें और उनके भाई अजय दास को रोका। उन्होंने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और अवैध हथियार दिखाए। आरोपियों ने उनकी गाड़ी का पीछा भी किया, जिससे अंजना और उनके भाई ने भागकर जान बचाई। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें