नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 स्थित वीओसी क्रिकेट मैदान में शनिवार सुबह वीओसी रिन्यूड 8.0 का लीग मुकाबला खेला गया। मुकाबला स्टॉर्म हिटर्स ने 6 विकेट से जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुथलेस इंडियन 183 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टॉर्म हिटर्स ने चार विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर जीत दर्ज की। स्टॉर्म हिटर्स के वैभव 4 विकेट झटक कर बेस्ट बॉलर रहे। वहीं रुथलेस इंडियन के जेके 72 रन बनाकर बेस्ट बैटर बने।