फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद फ्लैट में लगी आग, मचा हड़कंप, जनहानि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- समय रहते आग पर पाया गया काबू, वर्षों से बंद पड़ा था फ्लैट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इकोविलेज-2 सोसायटी में शुक्रवार को एक फ्लैट की बालकनी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग टावर ए-2 की आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी थी। धुआं और आग की लपटें देखकर सोसायटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि दमकल की टीम के आने से पहले ही सोसाइटी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बिसरख थाना क्षेत्र की इस घटना को लेकर पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मीडिया सेल के अनुसार जिस फ्लैट की बालकनी में आग लगी थी, वह कई वर्षों से बंद पड़ा था। आग बालकनी में लगी थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें