फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट दिलाने के नाम पर उज्बेकिस्तान के डॉक्टर से 2.65 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-107 की सोसायटी में दो फ्लैट बुक कराने के बाद पत्नी के नाम कराए, विरोध करने पर दी धमकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-107 स्थित एक सोसाइटी में दो फ्लैट दिलाने का भरोसा देकर उज्बेकिस्तान के एक डॉक्टर से 2.65 करोड़ रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि कारोबारी साझेदार ने यह रकम लेने के बाद दोनों फ्लैट अपनी पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री करा दिए। डॉक्टर के विरोध करने पर उन्हें कथित तौर पर धमकी भी दी गई।
गाजियाबाद के बंथला गांव निवासी डॉ. जयवीर सिंह उज्बेकिस्तान के नागरिक हैं। उनकी मैसर्स एमएलआर मेडिकेयर कंपनी में रमेश एल वर्ष 2018 से साझेदार हैं। दोनों चिकित्सकीय उपकरणों की खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2019 में रमेश ने डॉ. जयवीर को नोएडा के प्रतीक एडिफिस सोसायटी में दो फ्लैट खरीदने का प्रस्ताव दिया था। कंपनी के बैंक खाते से फ्लैट बुक कराए गए थे। रमेश ने कर बचाने का हवाला देकर डॉ. जयवीर से 2.65 करोड़ रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी और पुलिस कार्रवाई : रमेश ने बाद में दोनों फ्लैट अपनी पत्नी आर गीता के नाम पर करा दिए। डॉ. जयवीर को धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने अपने नाम पर फ्लैट कराने की मांग की। आरोप है कि वर्ष 2025 में दंपती ने एक फ्लैट पर कब्जा तो दिया, पर मालिकाना हक नहीं दिया। कंपनी के बैंक खाते से जुड़ा सिम कार्ड भी बंद करा दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से कोतवाली सेक्टर-39 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें