फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति-पत्नी के बीच दोस्तों के दखल से रिश्तों में आई दरार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता बोली- दोस्त दंपती के बहकावे में आकर गाड़ी से घसीटा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। वैवाहिक जीवन में दखल देने, धमकाने और पति से संपर्क करने से रोकने के आरोप में थाना बिसरख पुलिस ने एक दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
चिपियाना बुजुर्ग निवासी पल्लवी शर्मा के मुताबिक शादी को करीब दो वर्ष हुए हैं। उनका एक वर्ष का बेटा है। पिछले करीब एक साल से पति आशुतोष उनसे न संपर्क में हैं और न बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कई बार ईमानदारी से बातचीत के जरिये मतभेद सुलझाने की कोशिश की। लेकिन पति के परिवार और उनके कुछ मित्रों ने उन्हें पति से उचित ढंग से बात नहीं करने दी। विवाद की मुख्य वजह पति के मित्र कृष्ण बैनीवाल और उनकी पत्नी पिंकी मलिक हैं। दोनों लगातार पति को प्रभावित कर उन्हें पत्नी के खिलाफ गुमराह कर रहे हैं। पति की परिस्थितियों का लाभ उठाकर वैवाहिक संबंधों में दखल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब भी वह पति से बात करने का अनुरोध करती हैं, तो कृष्ण बैनीवाल इसे पारिवारिक मामला बताकर हस्तक्षेप करता है। परिवार का कोई सदस्य पति से बात करने की कोशिश करे, तब भी वह मौके पर पहुंच जाता है। आरोप है कि पति ने बहकावे में आकर उन्हें गाड़ी से करीब 300 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने मामले में आरोपी पति आशुतोष, भड़काने के आरोपी कृष्ण बैनीवाल और उनकी पत्नी पिंकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें