फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोलर कंपनी से 2.10 करोड़ की धोखाधड़ी में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्जी दस्तावेजों के जरिए झांसे में लेकर वसूली रकम का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र में सोलर उपकरण निर्माता कंपनी के मालिक से करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपये की ठगी और धमकी देने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर पुलिस ने रविवार को भोपाल निवासी सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-36 अच्छेजा ग्रेटर नोएडा निवासी उदयवीर सिंह की फर्म मैसर्स लोहिया सोलर इंस्टोलेशन, यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर में स्थित है। जिसकी प्रोपराइटर उनकी पत्नी गीता देवी हैं। लेकिन कारोबार से जुड़े सभी लेन-देन उदयवीर स्वयं देखते हैं। फर्म सोलर मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर तैयार करने का काम करती है। भोपाल स्थित फर्म एमपी इंटरप्राइजेज ने पिछले साल एक सितंबर 2025 को प्रदीप सारस्वत के माध्यम से संपर्क कर मशीनरी स्पेयर पार्ट्स खरीदने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी शिकायतकर्ता की फर्म पर पहुंचे और 2 सितंबर 2025 को गवाहों की मौजूदगी में एक लिखित इकरारनामा हुआ। इसके तहत एडवांस के रूप में आरटीजीएस के जरिए 24 लाख 60 हजार रुपये और सुरक्षा के तौर पर एक करोड़ और पचास लाख रुपये के दो चेक लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने अपनी लेबर सामान लेने आरोपियों की फर्म भेजी, तो पता चला कि आरोपी इसी तरह फर्जी दस्तावेजों के जरिए कई अन्य कंपनियों को भी ठग चुके हैं। आरोपियों ने सुरक्षा के तौर पर लिए गए चेकों का दुरुपयोग करते हुए उन्हें जानबूझकर बाउंस कराया और झूठे तथ्यों के आधार पर शिकायतकर्ता के खिलाफ ही न्यायालय में परिवाद दाखिल कर दिया। रकम व चेक वापस मांगने पर आरोपी फर्म के डायरेक्टर ने गाली-गलौच की। एफआईआर में निवासी भोपाल मुजीब उर रहमान उर्फ सलमान, मोहम्मद फैजल कुरैशी, अफसर खान, पहलवान परवेज, हमजा, अरविंद कुमार शर्मा व झांसी निवासी प्रदीप सारस्वत को आरोपी बनाया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें