फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएम के आदेश पर दिव्यांग किशोर के कमरे का जुड़ा बिजली-पानी कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने परिजनों को भविष्य में अमानवीय व्यवहार नहीं करने की हिदायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लखनावली गांव में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर के कमरे का बिजली और पानी का कनेक्शन काटने का मामला सोमवार को जिला अधिकारी के संज्ञान में पहुंचा। शिकायत लेकर मां अपने दिव्यांग बेटे को साथ डीएम के सामने पहुंची और ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया। डीएम मेधा रुपम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर पुलिस आयुक्त ने संबंधित डीसीपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने दिव्यांग किशोर के कमरे का बिजली और पानी का कनेक्शन सुचारु कराया। साथ ही संबंधित परिजनों को भविष्य में किशोर के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार नहीं करने की हिदायत दी। लखनावली निवासी किशोर की मां संगीता ने बताया कि पिछले कई दिनों से उसके दिव्यांग बेटे के कमरे की बिजली और पानी का कनेक्शन ससुराल पक्ष के लोगों ने काट रखा था था। संगीता के भाई अरुण ने बताया कि परिवार कई दिनों से पुलिस-प्रशासन के चक्कर लगा रहा था, लेकिन सोमवार को डीएम के संज्ञान लेने के बाद उनकी सुनवाई हुई। उनकी बहन की शादी 22 साल पहले लखनावली निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। दिव्यांग बच्चा होने के बाद से उसके जीजा और उसके परिजन बहन पर तलाक लेने का दबाव बना रहे हैं। मां-बेटे के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें