फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वाइन फ्लू के खतरे के बीच शुरू हुआ फीवर क्लीनिक

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-जिला अस्पताल की क्लीनिक में पहले दिन पहुंचे 60 मरीज, रोजाना सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी ओपीडी

सामान्य ओपीडी के मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पहल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच जिला अस्पताल में फीवर क्लीनिक शुरू किया गया है। यहां पर डेंगू, मलेरिया, बुखार और स्वाइन फ्लू के मरीजों का प्रमुखता से इलाज किया जा रहा है। क्लीनिक में सोमवार को पहले दिन 60 मरीजों ने इलाज करवाया।

अस्पताल परिसर में सामान्य ओपीडी के मरीजों को संक्रमण से बचाने और बुखार से पीड़ित लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई है। सर्दी, खांसी, जुकाम और तेज बुखार के मरीजों की अलग जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, क्लीनिक के लिए स्टाफ का ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। फिलहाल यहां पर संबंधित स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर फिजिशियन और वरिष्ठ परामर्शदाता को तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि तेज बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर क्लीनिक में आकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
अस्पताल के आईसीयू में तैनात सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। जबतक स्वाइन फ्लू या अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा रहेगा तब तक आईसीयू में तैनात किसी भी डॉक्टर को छुट्टी नहीं मिल सकेगी।
मरीजों को मिली राहत

अलग ओपीडी व परामर्श - बुखार के मरीजों को अब सामान्य ओपीडी की लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी।

-दवाइयों की तुरंत उपलब्धता - परामर्श और जांच के बाद मरीजों को जरूरत की दवाइयां मौके पर ही मिल सकेंगी।

जागरूकता व सलाह - डॉक्टरों की टीम मरीजों को भीड़भाड़ से बचने, मास्क लगाने और साफ-सफाई रखने के निर्देश दे रही है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें