फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिव्यांग किशोर के कमरे की बिजली-पानी काटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। लखनवानी गांव में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुधवार रात उसके कमरे की बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया। किशोर पिछले 14 वर्षों से उपचाराधीन है। उसे भोजन नली के जरिये दिया जाता है और कई बार ऑक्सीजन की भी जरूरत पड़ती है। बिजली नहीं होने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

किशोर की मां संगीता का आरोप है कि उन्होंने मामले की जानकारी देने के लिए पुलिस प्रशासन को कई बार फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह वह अपने पिता हरकिशन और अन्य रिश्तेदारों के साथ बेटे को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचीं। डीएम के न मिलने पर एडीएम अजीत सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए एडीसीपी सेंट्रल नोएडा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। किशोर के नाना हरकिशन ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी बेटी और दिव्यांग नाती को परेशान किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें