फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर नहीं पहुंचाई बाइक, पैसा भी ले लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पहुंची ना वापस मिली, पैसा भी गया
विज्ञापन

- पीड़ित ने बिसरख कोतवाली में दर्ज कराया पार्सल कंपनी के खिलाफ केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में एक व्यक्ति ने पार्सल सेवा देने वाली कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि कंपनी को कोटद्वार पहुंचाने के लिए बाइक दी थी। कंपनी ने पहले 2200 रुपये का खर्च बताया। बाद में 6600 रुपये की और मांग की। पैसा नहीं देने पर बाइक भी वापस नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में रहने वाले पीड़ित उमेश शर्मा ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उसे अपनी बाइक कोटद्वार पहुंचानी थी। इसके लिए वेबसाइट के माध्यम से पार्सल सेवा देने वाली कंपनी डीलक्स कार्गाे लॉजस्टिक के अधिकृत व्यक्ति केशव से संपर्क किया। उन्होंने 2200 रुपये की फीस बताई। जिसके बाद कंपनी का दिपेन नाम का कर्मचारी उसके घर पहुंचा। 26 मई को 2200 रुपये कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर करने के बाद वो बाइक ले गया। दो से तीन दिन में बाइक को पहुंचाने का वादा किया था। आरोप है कि 29 मई को उसके पास फोन आया और 6600 रुपये की और मांग की। आरोप है कि पैसे देने के बाद ही बाइक कोटद्वार पहुंचाने की बात कहीं। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर आज तक बाइक उसके पते पर नहीं पहुंच सकी है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें