फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलत दिशा से आ रहे डीसीएम ने बुलेट में मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- फतेह सिंह मार्केट के सामने हुआ हादसा, बुलेट सवार की टांग टूटी आई गंभीर चोट
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में गलत दिशा से आ रहे डीसीएम चालक ने बुलेट सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार दानिश अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी टांग टूट गई और सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई हैं। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदरपुर निवासी गुलमेहनाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को उनके पति दानिश अहमद बुलेट से आम्रपाली सफायर सोसाइटी की तरफ से अपने घर के लिए निकले थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह फतेह सिंह मार्केट के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक डीसीएम चालक ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दानिश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गुलमेहनाज के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि टक्कर मारने वाला डीसीएम दिल्ली नंबर का था। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें