फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: डीएफएम फूड्स ने सिग्मा 2 के पास 130 मी. रोड के किनारे फेंका था कूड़ा, 1.30 लाख का लगा जुर्माना

Thu, 07 Aug 2025 07:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में रोड के किनारे या फिर सार्वजनिक स्थानों पर इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सिग्मा-2 के पास 130 मीटर रोड पर कूड़े में से फेंकने वाले का सबूत निकालकर उस पर 1.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
डीएफएम फूड्स पर लगा जुर्माना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में रोड के किनारे या फिर सार्वजनिक स्थानों पर इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सिग्मा-2 के पास 130 मीटर रोड पर कूड़े में से फेंकने वाले का सबूत निकालकर उस पर 1.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरके भारती ने बताया कि स्वास्थ्य निरीक्षक नीरज सिंह अपनी टीम के साथ  130 मीटर रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इस बीच सिग्मा 2 के पास रोड के किनारे कुड़े का ढेर दिखा। टीम ने कूड़े से पर्ची निकाली जिसमें डीएफएम फूड्स के नाम की पर्ची निकली। 

इसका फोटो और वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद टीम ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई, जिससे स्पष्ट पता चल गया कि इसी कंपनी के द्वारा वहां कूड़ा फेंका जा रहा है। जिस पर टीम की तरफ से डीएफएम कंपनी पर 1.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दोबारा कूड़ा फेंकने पर और कड़ी कार्रवाई के चेतावनी दी गई है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने स्पष्ट कहा है कि ग्रेटर नोएडा में गंदगी फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रेटर नोएडा वासियों से शहर को स्वच्छ बनाने में प्राधिकरण का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें