वादे अधूरे, वसूली पूरी, निवासियों ने उठाए गंभीर सवाल
अमर उजाला संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। फ्लैट की पूरी कीमत चुकाने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए निवासी परेशान हैं। दो साल से इंतजार कर रहे कैपिटल एथेना सोसाइटी के 1100 से अधिक परिवारों का सब्र अब जवाब देने लगा है। सुरक्षा, बिजली, लिफ्ट, सफाई और फायर सिस्टम जैसी जरूरी व्यवस्थाएं बदहाल हैं, जबकि दूसरी ओर मेंटेनेंस चार्ज लगातार बढ़ाया जा रहा है। बिना सहमति के डीजी अकाउंट से 1,500 और 3,000 की राशि काटी जा चुकी है। रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने बिल्डर पर वादाखिलाफी, मनमानी वसूली और अधूरी सुविधाएं देने के गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं।
निवासियों ने कहा कि फायर सिस्टम लंबे समय से बंद पड़ा है। आपातस्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। फ्लैट की पूरी कीमत चुकाने के बाद भी अतिरिक्त रकम की मांग की जा रही। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी का एसटीपी प्लांट अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। कई फ्लैटों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। बिल्डर ने क्लब हाउस और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इनका निर्माण नहीं किया गया है। लोगों ने कहा कि बेहतर सुविधाओं की उम्मीद में उन्होंने यहां घर खरीदा था, लेकिन अब उन्हें अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। पिछले ढाई वर्षों में बिल्डर के साथ 25-30 बैठकें हो चुकी हैं। हर बार बिल्डर काम पूरा करने का आश्वासन देता है, लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं करता।
अवैध मेंटेनेंस बिल एवं नो-ड्यूज के बाद भी वसूली : हाल के दिनों में बिल्डर ने मनमाने एवं भारी-भरकम मेंटेनेंस इनवॉइस भेजने शुरू कर दिए हैं। उसका कहना है कि ओसी जारी होने की तारीख से मेंटेनेंस लिया जाएगा, जबकि कई निवासियों को वास्तविक कब्जा ओसी की तिथि के लगभग दो वर्ष बाद दिया गया। नो-ड्यूज सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी लाखों रुपये की मांग कर निवासियों को परेशान किया जा रहा है।
- सोसाइटी में नियमित सफाई नहीं होती और फायर सिस्टम भी बंद पड़ा है। ऐसी स्थिति में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। - पार्थो साहा,निवासी
- बिल्डर लगातार मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा रहा है। सोसाइटी में कोई सुविधा नहीं है। लिफ्ट बंद हो जाती हैं। - छंडासरी साहा,निवासी
- बिजली की समस्या लगातार बनी रहती है। कॉमन एरिया की लाइटें बंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कमजोर है, जिससे परिवारों को चिंता रहती है। - श्वेता सिंह
- फ्लैटों में दरारें आ चुकी हैं। क्लब हाउस और स्विमिंग पूल का वादा किया गया था, लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली। यहां घर खरीदना हमारी सबसे बड़ी गलती है। - दीपा शर्मा,निवासी
डीजी अकाउंट से 1,500 और 3,000 की राशि काटी जा रही है। बिजली के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। - आशुतोष शर्मा,निवासी
खरीदारों की अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। उनसे 20 लाख से लेकर 1.5 करोड़ तक की राशि मांग जाती है। पैसे न देने पर फ्लैट रद्द करने की धमकी दी जाती है। - अभय मिश्रा,निवासी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में