फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केपटाउन सोसाइटी में एओए के खिलाफ निवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में रविवार सुबह 11 से 12 बजे तक निवासियों ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप में लोगों ने एओए के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने सोसाइटी में रखरखाव, मूलभूत सुविधाओं और अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इसके साथ सभी ने मिलकर बैठक भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल निवासियों का आरोप है कि एओए करोड़ों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क वसूलती है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनका कहना है कि समय पर मेंटेनेंस जमा न होने पर कई निवासियों को कुछ सुविधाओं से भी वंचित रखा जाता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में वे जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान सोसाइटी के कई लोग मौजूद रहे। इस मामले में एओए अध्यक्ष प्रवीण भरद्वाज कहना है कि सोसाइटी में 25 हजार लोग रहते हैं ऐसे में प्रदर्शन में 10 लोग भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें