फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति को छुड़ाने के लिए कोतवाली में चीखती रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। कोतवाली में अपने पति का हाथ पकड़कर उसे बाहर लाने की कोशिश करती महिला का रोते-चीखते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कासना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गुर्जर गांव निवासी डिंपल के मुताबिक, रविवार दोपहर को कनारसी गांव के कुछ लोगों ने उनके पति का अपहरण करने का प्रयास किया था। उनके पति किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर जान बचाने में कामयाब रहे और अपनी कार मौके पर छोड़ दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस और डायल-112 पर दी गई। महिला के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दनकौर कोतवाली पहुंचाया। महिला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने कोतवाली पहुंची थी। वहां पुलिस ने उसके पति को किसी मामले में वांछित बताते हुए करीब तीन घंटे तक हिरासत में रखा और जेल भेजने की धमकी दी। महिला का कहना है कि जब वह पति को लेकर घर जाने लगी तो पुलिस ने उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। उसका दावा है कि जिस मामले में पति को वांछित बताया जा रहा है, उसमें कोर्ट से स्टेआदेश मिला हुआ है। इस बारे में डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें