फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी नगर की बिजली आठ घंटे रही गुल, लोग गरमी में रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दादरी नगर की बिजली आठ घंटे रही गुल, लोग गरमी में रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सबस्टेशन में तकनीकी खामी आने के कारण शनिवार को दादरी नगर में आठ घंटे बिजली गुल रही। हालांकि देर रात में बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों के फोन खटखटाते रहे, लेकिन किसी से भी बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दादरी के चिटहेरा गांव में बिजली विभाग का सबस्टेशन स्थित है। इस स्टेशन से दादरी नगर के आधे से अधिक हिस्से के साथ ही चिटहेरा समेत कई गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। दोपहर 2:30 बजे के बाद बिजली गुल हो गई। सब स्टेशन पर 33 केवी की लाइन से बिजली नहीं होने पर विभाग के कर्मचारी फाल्ट तलाशने में जुट गए। सायं 10 बजे तक फाल्ट तलाशते रहे। इस दौरान शहर के लोग बिजली नहीं होने पर अधिकारियों को फोन करके जानकारी हासिल करने के प्रयास में लगे रहे। विभाग के अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर लिए। रात में 10:30 के बाद कई फीडर चालू कर दिए गए। शहीद भगत सिंह मार्ग का फीडर रात में करीब 12 बजे के बाद शुरू हो पाया। बिजली कट के कारण कई इलाकों में लोग पानी की किल्लत से जूझते रहें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें