फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार बार लगी आग, फिर भी नहीं जागा प्रबंधन... फायर सिस्टम अब भी बंद

विज्ञापन
सोमेश्वर मिश्रा , न्यूटेक ला पलासिया
विज्ञापन
-न्यूटेक ला पलासिया, एवीजे हाइट्स और ऐम्स ग्रीन एवेन्यू जैसी सोसाइटियों में काम नहीं कर रहे उपकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर की ऊंची-ऊंची इमारतों में रहने वाले हजारों परिवार हर दिन एक अनदेखे खतरे के साए में जी रहे हैं। न्यूटेक ला पलासिया, एवीजे हाइट्स और ऐम्स ग्रीन एवेन्यू जैसी सोसाइटियों में फायर फाइटिंग सिस्टम या तो लंबे समय से बंद पड़े हैं या फिर काम करने की स्थिति में नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि बार-बार शिकायतों और हालिया आग की घटनाओं के बावजूद भी जिम्मेदारों की लापरवाही जस की तस बनी हुई है, जिससे निवासियों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि न्यूटेक ला पलासिया सोसाइटी में फायर फाइटिंग सिस्टम लंबे समय से बंद पड़ा है। सोसाइटी में पिछले दो महीने में चार बार शॉर्ट शर्किट की वजह से आग लग चुकी है। इसके बावजूद भी फायर सिस्टम नहीं चलाया गया है। वहीं एवीजे हाइट्स सोसाइटी में भी फायर सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसकी वजह से निवासी डरे हुए हैं। उनका कहना है की सोसाइटी में फायर सिस्टम तो लगा हुआ है, लेकिन वह चलता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कभी आग लग गई तो क्या होगा। इसके साथ ही ऐम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भी फायर सिस्टम खराब हैं।
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि किसी भी हाईराइज इमारत में फायर फाइटिंग सिस्टम सबसे अहम सुरक्षा व्यवस्था होती है। ऐसे में यदि आग जैसी कोई घटना होती है तो खराब फायर सिस्टम के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद सुरक्षा से जुड़े जरूरी सिस्टम पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि संबंधित प्राधिकरण और फायर विभाग सभी सोसाइटियों का निरीक्षण कर खराब फायर सिस्टम को जल्द से जल्द चालू कराए।


फायर फाइटिंग सिस्टम लंबे समय से बंद हैं। सोसाइटी में कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में इन्हें जल्द दुरुस्त करने की जरूरत है।

-सोमेश्वर मिश्रा , न्यूटेक ला पलासिया

मेंटेनेंस के नाम पर शुल्क लिया जाता है, लेकिन सुरक्षा से जुड़े सबसे जरूरी सिस्टम ही काम नहीं कर रहे हैं। सोसाइटी में फायर सिस्टम लगा है, लेकिन उसे चालू नहीं किया गया है। -विवेक शर्मा, न्यूटेक ला पलासिया

फायर सिस्टम भी काम नहीं कर रहा है। यह सीधे तौर पर निवासियों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसपर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है और समाधान करने की जरूरत है। -अनुराधा राणा ,एवीजे हाइट्स सोसाइटी

अगर आग लगने जैसी कोई घटना होती है तो खराब फायर सिस्टम के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। शीतल आनंद, एवीजे हाइट्स सोसाइटी

फायर सिस्टम खराब पड़ा है। अगर कोई आपात स्थिति आती है तो हालात गंभीर हो सकते हैं। सोसाइटी में यह समस्या काफी दिनों से है। - अशोक कुमार कौशिक ,ऐम्स ग्रीन एवेन्यू
विज्ञापन


- सभी सोसाइटियों के फायर सिस्टम की जांच कर उन्हें तुरंत चालू कराया जाए, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
-हीरा सिंह रावत , ऐम्स ग्रीन एवेन्यू






सोमेश्वर मिश्रा , न्यूटेक ला पलासिया

सोमेश्वर मिश्रा , न्यूटेक ला पलासिया

सोमेश्वर मिश्रा , न्यूटेक ला पलासिया

सोमेश्वर मिश्रा , न्यूटेक ला पलासिया

सोमेश्वर मिश्रा , न्यूटेक ला पलासिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें