फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैग छीनकर भागे बदमाश, सामने आ गई पूरी फैमिली

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता और भाई-बहन ने दौड़कर दबोचा, सामान बरामद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में कृष्णा स्कूल के गेट के पास सोमवार को बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती का बैग छीन लिया और भागने लगे। युवती के शोर मचाने पर सामने से आ रहे उसके पिता और भाई-बहन ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सादुल्लापुर निवासी हर्ष नागर और आकाश (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव पतवाड़ी निवासी शिवानी यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह घर का कुछ सामान खरीदने जा रही थीं। जैसे ही वह कृष्णा स्कूल के गेट के पास पहुंचीं तो बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका काले रंग का बैग छीन लिया और भागने लगे। शिवानी के शोर मचाने पर सामने से आ रहे उनके पिता ओमकार यादव, भाई वंश यादव और बहन खुशी यादव ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। छीना गया सारा सामान बैग समेत मौके पर ही बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें