नोएडा। भंगेल स्वास्थ केन्द्र में कैमरे ख्आरआदि लगवाने के बाद पहुंचे समाजसेवी मुकेश शर्मा।
नोएडा (संवाद)। भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए गौरी शिक्षा फाउंडेशन ने बुनियादी सुविधाएं बेहतर कराई हैं। मंगलवार को इन सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। फाउंडेशन की ओर से अस्पताल परिसर, वार्ड और गलियारों में 75 लाइटें लगवाई गई हैं। मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा के लिए 21 वाई-फाई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चार वाटर कूलर लगवाए गए। बंद पड़े कूलर और आरओ सिस्टम को भी चालू कराया गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में परेशानी न हो, इसके लिए इनवर्टर व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई। फाउंडेशन के संस्थापक मुकेश शर्मा ने कहा कि समस्याएं गिनाने के बजाय उनका समाधान करना जरूरी है। इसी सोच के साथ स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर माहौल मिल सके।