फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिमैट खाता खुलवाने के बहाने बुजुर्ग का मोबाइल क्लोन कर 13.53 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
डिमैट खाता खुलवाने के बहाने बुजुर्ग का मोबाइल क्लोन कर 13.53 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

- 79 वर्षीय बुजुर्ग को घर पहुंचकर आरोपी ने निवेश का झांसा दिया, मोबाइल लेकर की धोखाधड़ी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले 79 वर्षीय बुजुर्ग को डिमैट खाता खुलवाने का झांसा देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर पहुंचे एक व्यक्ति ने उन्हें निवेश के लिए डिमैट खाता खुलवाने के लिए राजी किया। इस दौरान बुजुर्ग ने अपना मोबाइल फोन उसे दे दिया। आरोपी ने कथित तौर पर मोबाइल क्लोन कर लिया और बैंक खाते से 13.53 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। इस मामले में साइबर काइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि कुछ महीने पहले ऋषभ उर्फ मोहम्मद शरीफ नाम का व्यक्ति उनके घर पहुंचा था। उसने निवेश और डिमैट खाता खुलवाने की बात कहकर उन्हें विश्वास में ले लिया। इसके बाद बुजुर्ग ने अनजाने में अपना मोबाइल फोन आरोपी को दे दिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उनका मोबाइल क्लोन कर लिया। पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद उनके बैंक खाते से करीब 13,53,931.67 रुपये की रकम निकाल ली गई। आरोपी पर उनकी जानकारी के बिना बैंक खाता खुलवाने का भी आरोप है। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें