फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेन और मोबाइल झपटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 41 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- तेज रफ्तार बाइक से राह चलते लोगों को बनाते थे निशाना, झपटे गए सामान बेचकर पूरा करते थे शौक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। राह चलते लोगों से सोने की चेन और मोबाइल झपटने के आरोप में सेक्टर-113 थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक और झपटमारी के सामान को बेचकर मिली 41 हजार रुपये की रकम बरामद की है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात सेक्टर-113 थाना पुलिस एफएनजी रोड की सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों ने भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के डासना निवासी उम्मान, बुलंदशहर के बीबीनगर स्थित जाटवान मोहल्ला निवासी इब्राहिम और छोटी मस्जिद निवासी अनस के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों तेज रफ्तार बाइक से राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी 10वीं से 12वीं तक पढ़े हैं और कबाड़ी का काम करते हैं। पुलिस बरामद रकम और बाइक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें