फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग सडक़ हादसों में महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सडक़ हादसों में महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन

नोएडा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई। हादसे सेक्टर-58, सेक्टर-63 और सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में हुए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। संबंधित मामलों में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में 30 सितंबर की रात सड़क पार करते समय हिमांशु हादसे का शिकार हो गए। उनकी मां लीलावती ने पुलिस को बताया कि परिवार मूलरूप से झारखंड के लोहरदगा का रहने वाला है और वर्तमान में मामूरा में रहता है। हिमांशु किसी काम से बहलोलपुर गए थे। लौटते समय सेक्टर-63ए कट के पास एफएनजी हाईवे पार करते वक्त उन्हें वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-113 क्षेत्र में मोरना निवासी मीना की डंपर की चपेट में आने से मौत हुई। उनके पति कुनाल संकर के मुताबिक सात अक्तूबर को वह रैपिडो से दुकान जा रही थीं। सेक्टर-112 मोड़ पर उतरकर पैदल जाते समय पीछे से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं, सेक्टर-58 क्षेत्र में कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड धर्मराज की मौत हो गई। वह सेक्टर-62 स्थित कार्यालय जा रहे थे। इंडसवैली स्कूल के पास सड़क पार करते समय कार ने उन्हें टक्कर मारी। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आग की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें