फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निदेशक पर निवेश के नाम पर 2.61 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोेएडा। दिल्ली स्थित एक बिल्डर कंपनी के निदेशक पर निवेश का झांसा देकर 2.61 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगा है। सेक्टर-18 के कारोबारी सोमनाथ ने सेक्टर 20 थाने में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिल्डर कंपनी और उनके चार लोगों की बात में आकर निवेश के लिए 2.61 करोड़ रुपये दिए थे। इसकी शुरुआत कुछ वर्ष पहले हुई, जब उनकी मुलाकात दिल्ली के मियांवली नगर निवासी अमित सोनी से हुई। अमित सोनी ने खुद को मैसर्स आसोनी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नामक बिल्डर कंपनी का निदेशक बताया। उन्होंने निवेश में मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे 2.61 करोड़ रुपये निवेश कराये, जब पैसे वापस मांगे तो सभी पीछे हट गए। इसको लेकर थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद उन्होंने न्यायालय में शिकायत दी। न्यायालय के आदेश के बाद सेक्टर 20 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। सेक्टर 20 थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें