फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुलशन इकेबाना सोसाइटी की लिफ्ट में महिला के फंसने पर थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- लिफ्ट कंपनी के साथ मंगलवार को की मीटिंग
विज्ञापन

- पहले भी हो चुकी है घटनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर निवासियों का गुस्सा सोमवार को खुलकर सामने आया। सोसाइटी के लोगों ने सेक्टर-142 थाने पहुंचकर सोसाइटी प्रबंधन, मेंटेनेंस एजेंसी और बिल्डर के खिलाफ शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लगातार शिकायतों के बावजूद लिफ्ट की स्थिति में सुधार नहीं किया जा रहा है।

शिकायत पत्र में निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि सोसाइटी की सभी लिफ्टों की तकनीकी जांच कराई जाए, पिछले एक वर्ष के मेंटेनेंस रिकॉर्ड, एएमसी, सुरक्षा प्रमाणपत्र और खर्च का ऑडिट कराया जाए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। निवासी नवीन दूबे ने बताया कि सोसाइटी में 1438 फ्लैट हैं और प्रत्येक फ्लैट से हर महीने करीब पांच हजार रुपये मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा क्लब के लिए अलग से एक हजार रुपये प्रति माह वसूले जाते हैं। इसके बावजूद सोसाइटी की स्थिति खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 6 जुलाई की रात एक महिला लिफ्ट में फंसी रही। इस दौरान लिफ्ट में अचानक तेज झटका लगा और कुछ देर तक अनियंत्रित तरीके से नीचे आने जैसी स्थिति बनी, जिससे महिला घबरा गई। सूचना देने के बाद भी मौके पर कोई प्रशिक्षित लिफ्ट ऑपरेटर नहीं पहुंचा। सुरक्षा कर्मियों की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर महिला को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें