फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी की पुरानी एओए को फिर मिला प्रबंधन कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम के अंतरिम आदेश तक नई एओए पर रोक, तीन महीने पहले हुए थे चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) चुनाव को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को बड़ा मोड़ आ गया। दादरी एसडीएम ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए 29 मार्च 2026 को हुए चुनाव के आधार पर गठित नई एओए पर अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय आने तक सोसाइटी के आवश्यक कार्य पहले से कार्यरत पुरानी एओए ही संभालेगी।
विज्ञापन


दरअसल, 29 मार्च को सोसाइटी में एओए चुनाव हुए थे, जिसके बाद नई एओए का गठन किया गया। हालांकि चुनाव प्रक्रिया पर कई निवासियों ने आपत्ति जताते हुए अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। शिकायतों के आधार पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने 15 मार्च को पूरे मामले की जांच के लिए एसडीएम दादरी को पत्र भेजा था। करीब दो महीने तक चली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। सात जुलाई को हुई पांचवीं सुनवाई में एसडीएम ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा कि मामले के अंतिम निस्तारण तक सोसाइटी की व्यवस्थाएं पूर्व एओए के माध्यम से संचालित की जाएंगी। वहीं, चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की जांच जारी रहेगी। फैसले के बाद पुरानी एओए के प्रतिनिधि निखिल सिंघल ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए उनकी टीम एक बार फिर सोसाइटी के हित में कार्य करेगी। जानकारी के अनुसार, नई एओए की ओर से इस मामले में जिलाधिकारी, एसडीएम दादरी, मुख्य सचिव और डिप्टी रजिस्ट्रार के विरुद्ध सक्षम न्यायिक मंच का भी रुख किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें