फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थप्पड़ का बदला लेने स्कूल पहुंचा पिता, साथ लाया युवकों की फौज

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूल के अंदर 12वीं के छात्रों काे पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
विज्ञापन

- एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर हुआ बवाल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खेड़ी गांव स्थित एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल में घुसकर छात्रों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को शिक्षक दिवस पर दोपहर करीब एक बजे स्कूल में छात्रों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने 10वीं कक्षा के छात्र लीली को थप्पड़ मार दिया। लीली ने इसकी जानकारी अपने भाई व 12वीं के छात्र आदित्य सिंह को दी। आदित्य ने थप्पड़ मारने वाले छात्र से लीली को थप्पड़ मारने का कारण पूछा और इसका विरोध किया। आरोप है कि इस बात से नाराज थप्पड़ मारने वाले छात्र ने अपने पिता प्रमोद को स्कूल बुला लिया। इसके बाद प्रमोद के साथ आठ से दस युवक स्कूल परिसर में पहुंच गए। सभी ने स्कूल में घुसते ही 12वीं के छात्र आदित्य सिंह और मयंक सिंह के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान करीब चार छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों को बचाने के लिए स्कूल के गार्डों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन हमलावरों ने उनकी बात भी नहीं मानी और छात्रों के साथ मारपीट करते रहे। स्कूल परिसर में हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आदित्य के पिता अमर सिंह की ओर से मामले की शिकायत सूरजपुर थाने में की गई है। मगर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें