फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूर्व महिलाकर्मी ने बहन संग उड़ाए कंपनी के एक करोड़ 86 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-चार स्थित एक निजी कंपनी की निदेशक ने अपनी पूर्व महिलाकर्मी और उनकी बहन पर एक करोड़ 86 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सेक्टर- 4 स्थित निजी कंपनी की निदेशक अनु चौहान ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि दीपिका वार्ष्णेय 11 अप्रैल 2022 से कंपनी में अकाउंट मैनेजमेंट और संचालन का कामकाज संभाल रही हैं। दीपिका को कंपनी के बैंक खातों और टेली सॉफ्टवेयर को नियंत्रित करने का अधिकार दिया गया था। आरोप है कि दीपिका ने कंपनी की मार्केटिंग सूची में अपनी बहन सोनाली का एक्सिस बैंक खाता नंबर जोड़ दिया। उसने टेली सॉफ्टवेयर में बदलाव कर अपनी बहन के खाते में पैसे भेजे। इन खर्चों को कंपनी की वेंडर कंपनियों के बही खाते में दर्ज किया गया। इस तरह चार साल में एक करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर की गई। दीपिका ने चार अगस्त 2026 को अपना त्यागपत्र दे दिया था। फेज 1 थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस मामले को लेकर मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें