फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-155 में दूध की गाड़ी से टक्कर के बाद साथियाें को बुलाकर पिटवाया, 15 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श परीक्षा केन्द्र के पास बेटे की मार्केट में घुसी गाड़ी, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन

-राड लेकर दो गाड़ियों में पहुंचे हमलावर, पैर की उंगलियां टूटीं, दूसरे बेटे की नाक की हड्डी टूटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में तेज रफ्तार दूध की गाड़ी से टक्कर के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने बदौली, सेक्टर-154 निवासी जयचन्द की तहरीर पर 14 नामजद और एक अज्ञात समेत 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जयचन्द के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 9 बजे उनका बेटा गौरव सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र के पास अपनी मार्केट में खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान विक्रम अपने एक अन्य साथी के साथ दूध की गाड़ी तेज रफ्तार में लेकर आया और गौरव को टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों ने गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयचन्द अपने दोनों बेटों गौरव और मनोज के साथ सेक्टर-151 ए में खड़े थे। तभी दो गाड़ियां वहां आकर रुकीं। आरोप है कि इनमें से विकास, विक्रम, देवेन्द्र, रोविन, हरिओम, भुरा, अम्मू, पवन, शिवा, अजय, राहुल, दीपक शर्मा, विकास और मनीष लाठी-डंडे और रॉड लेकर उतरे और सभी ने मिलकर हमला कर दिया। जयचन्द का आरोप है कि हमले में उनके दाहिने पैर की दोनों उंगलियां टूट गईं। बेटे मनोज को रॉड और पत्थर से इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी नाक की हड्डी टूट गई। प्राथमिकी में विकास, दो सगे विक्रम और देवेन्द्र, रोविन, हरिओम, दो सगे भाई भुरा और अम्मू , पवन, दो सगे भाई शिवा और मनीष, अजय, राहुल, दीपक शर्मा और विकाश के नाम दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें