दनकौर (संवाद)। दनकौर के मुख्य चौराहे पर बृस्पतिवार को दनकौर कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देकर उनसे बचने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के दौरान साइबर डेस्क के दरोगा बृजेश कुमार और अनुराग मिश्रा ने लोगों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई ठग सकते हैं।