फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरव्यू देने आए युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल- सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात हादसा, इंटरव्यू के लिए दिल्ली आया था मृतक
विज्ञापन

- युवक अपने दो दोस्तों के साथ सेक्टर 18 जा रहा था, दोनों दोस्त भी घायल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों में से एक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली फेज-1 के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, बिहार निवासी संदेश कुमार दिल्ली के न्यू अशोक नगर में किराये पर रह रहा था। वह नौकरी के सिलसिले में इंटरव्यू देने दिल्ली आया था। मंगलवार रात करीब 12:20 बजे वह अपने दोस्त दीपक कुमार और विनीत कुमार के साथ बाइक से सेक्टर-18 में खाना खाने जा रहा था। तीनों सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस चौकी वाले चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान उद्योग मार्ग की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिसकर्मियों की मदद से घायल संदेश को कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक और विनीत को भी अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक, दीपक को गंभीर चोटें आने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया है। विनीत का भी उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें