फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गेस्ट हाउस में मारपीट व वाहनों में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-27 स्थित एक गेस्ट हाउस में कर्मचारी और प्रबंधन के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नाइट मैनेजर ने पहले वरिष्ठ कर्मचारी के साथ अभद्रता की और बाद में साथियों के साथ लौटकर गेस्ट हाउस के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस संचालक राहुल चौहान ने पुलिस को बताया कि एक अगस्त की रात उन्हें सूचना मिली कि नाइट मैनेजर तुषार नशे की हालत में स्टाफ और मेहमानों से दुर्व्यवहार कर रहा है। इसके बाद वरिष्ठ मैनेजर साहिल को मौके पर भेजा गया। समझाने का प्रयास करने पर तुषार ने विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वह कई लोगों के साथ दोबारा लौटा। आरोप है कि सभी के हाथों में हॉकी और लोहे की रॉड थीं। उन्होंने बाहर खड़ी कार और स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें