फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उमस भरी गर्मी में परेशान कर रही बिजली कटाैती

विज्ञापन
विज्ञापन
-कई सेक्टरों में घंटों बिजली रही गुल, बारिश का मौसम आते ही बढ़ी बिजली कटने की चिंता
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में बिजली के जर्जर इंफ्रा के चलते इस बार भी गर्मी में लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया से लेकर बिजली विभाग के दफ्तरों में फूट रहा है। दूसरी तरफ बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए लगातार अधिकारी प्रयासरत हैंं।
सेक्टर 72 निवासी संजीव ने बताया कि सोमवार, मंगलवार की मध्य रात्रि बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। यह हाल शहर के आधे सेक्टरों में रहा। कई इलाकों में बिजली आने के बाद भी कुछ ही मिनटों में आपूर्ति दोबारा ठप हो गई। बार-बार ट्रिपिंग के कारण लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। भीषण गर्मी और उमस के बीच पंखे, कूलर और एसी बंद होने से घरों में रहना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-22, 23, 34, 41, 51, 52, 61, 70, 71, 73, 75, 100, 110, 76, 77,137, 78, 93 और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने लंबे समय तक बिजली बाधित रहने और लो वोल्टेज की शिकायतें की हैं। कई जगहों पर वोल्टेज इतना कम रहा कि एसी और कूलर चलना बंद हो गए। अधीक्षण अंभियंता विवेक कुमार ने कहा कि विद्युत व्यवस्था बेहतर रखने के प्रयास जारी है, टीमें सक्रिय हैं, शिकायत मिलते ही टीमें मौके पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें