फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेंटेनेंस में बढ़ोतरी को लेकर एटीएस एल्योर में निवासियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.....
विज्ञापन

-मेंटेनेंस में 40 फीसदी बढ़ोतरी पर भड़के निवासी, सोसाइटी के सुरक्षा सुपरवाइजर पर लगे महिलाओं को परेशान करने के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। एटीएस एल्योर सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क में अचानक की गई बढ़ोतरी को लेकर रविवार को निवासियों का विरोध खुलकर सामने आ गया। बड़ी संख्या में लोग सोसाइटी के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन करते हुए एटीएस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बढ़े हुए मेंटेनेंस शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की।

सोसाइटी निवासियों का कहना है कि 25 जून को उन्हें एक नोटिस जारी कर बताया गया कि 1 जुलाई से फ्लैट मेंटेनेंस शुल्क 2.65 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़ाकर 3.65 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया जाएगा। यह करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी है और इतने कम समय के नोटिस पर इसे लागू करना उचित नहीं है। एक तरफ प्रबंधन मेंटेनेंस शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मौजूदा दर के अनुसार भी सोसाइटी में अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पहले से ही परिवारों पर बढ़ते खर्चों का दबाव है और अब अचानक बढ़ाए गए मेंटेनेंस शुल्क से अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। निवासियों की मांग है कि मेंटेनेंस शुल्क को पुरानी दर पर ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा सुपरवाइजर पर लगे महिला को परेशान करने के आरोप : निवासियों ने आरोप लगाया कि हाल ही में सोसाइटी में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले सुरक्षा एजेंसी के एक सुपरवाइजर ने देर रात सोसाइटी में रहने वाली एक महिला को परेशान करने की कोशिश की और फोन पर आपत्तिजनक व अनुचित संदेश भेजे। मामले की शिकायत किए जाने के बाद सुरक्षा कंपनी ने संबंधित सुपरवाइजर से माफीनामा लेकर उसे हटाने की कार्रवाई की, लेकिन इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इस घटना को लेकर निवासियों में नाराजगी है। निवासियों ने सोसाइटी की फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई।

-एटीएस का नाम सुनकर फ्लैट लिया था लेकिन यहां तो सोसाइटी में सुविधाओं की जगह असुविधाएं है।

-महेंद्र कंसोटिया

-सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। हाल ही में हुए सुपरवाइजर वाले मामले ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। -कुनिका

निवासी पहले से ही मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं और ऐसे में प्रबंधन का मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाना एक खराब निर्णय है। -ललित कुमार
-सभी सोसाइटी निवासी खराब सुरक्षा व्यवस्था से परेशान हैं। इसके साथ-साथ सोसाइटी में कई मूलभूत सुविधाओं की कमी है। -चैतन्य व्यास
फायर सेफ्टी के लिए लगाए गए उपकरणों की जांच लंबे समय से नहीं की गई है, जिसके चलते यह पता नहीं है कि उपकरण काम करेंगे या नहीं। -नितिन कुमार
-सोसाइटी की समस्याओं को लेकर प्रबंधन से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। - एसए सीद्दीकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें