ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग शिक्षा के साथ नवाचार, उद्योग-अकादमिक सहयोग और व्यावहारिक अनुभव पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुजीत रॉय ने कहा कि यहां छात्रों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल भी विकसित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और इनोवेशन आधारित शिक्षा से छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। ब्यूरो