फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटाखा जलाने के विवाद में युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिस्टल और कारतूस बरामद, दोनों पक्षों को मिलाकर कुल 30 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/दनकौर।

यमुना सिटी/दनकौर। दनकौर पुलिस ने पटाखा जलाने के मामूली विवाद में एक युवक को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी नवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर की अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया हैं। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कुल 30 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात उनके भतीजे लक्ष्य पटाखे जला रहे थे। इस पर दिनेश और नवीन ने गाली-गलौज की, जिसके बाद मारपीट हुई। नवीन ने उनके भाई उधम सिंह की छाती में गोली मार दी। दूसरी ओर, मनीष ने आरोप लगाया कि 9 नवंबर की रात उधम सिंह, विकास और प्रिंस ने पटाखे एक छोटी बच्ची पर फेंके। विरोध करने पर उनके घर पर हमला किया गया। इस हमले में उनकी माता दिनेश और चचेरे भाई नवीन को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने मंगलवार सुबह आरोपी नवीन को वृद्धा आश्रम के पास जंगल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का आपराधिक इतिहास : पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नवीन का पुराना आपराधिक इतिहास है। उस पर दनकौर और थाना इकोटेक प्रथम में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। इनमें लड़ाई-झगड़े, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें