फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोने की चेन और बुलेट न मिलने पर महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
-बुलंदशहर की युवती की दो साल पहले जेवर में हुई थी शादी
विज्ञापन

-ससुराल के लोगों ने समझौता कराने आए युवती के पिता और चाचा को भी पीटा

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र में बुलट और सोने की चेन के लिए विवाहिता से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और जब महिला के मायके के लोग समझौता कराने आए तो उन्हें भी लाठी-डंडो से पीट दिया। घटना के बाद महिला ने थाने पहुंचकर अपने पति और ससुराल के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के भटवारा निवासी सुंदरी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 2024 में जेवर के गांव डुढेरा निवासी भूपेंद्र उर्फ ज्ञानेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति और ससुराल के लोगों ने उससे दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर वह उसके साथ मारपीट करने लग। पीड़िता ने बताया कि पति उससे सोने की चेन और बुलट बाइक मांगता था। जबकि उसक पिता मजदूर हैं और वह यह मांग पूरी नहीं कर सकते हैं। पीड़िता ने बताया कि आए दिन उसके साथ मारपीट होती थी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई तो उसके पति ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। एक दिन उसके दोनों देवर ने उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि महिला की लिखित शिकायत के आधार पर पति भूपेंद्र के साथ सुमन, महेश, अंश, वंश और गुलशन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें