फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई कॉमर्स कंपनी के जरिए गांजे की सप्लाई करने वाले गांजा तस्करों का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- 55 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, ई-कॉमर्स कंपनियों की पैकिंग में ऑनलाइन डिलीवरी करते थे आरोपी

- निर्माणाधीन बिल्डिंग से पकड़े गए, आरोपियों के पास सप्लाई में इस्तेमाल कार भी जब्त

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने सोमवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलम खान (30) निवासी गाजियाबाद, वसीम (26) निवासी बागपत व लक्ष्य राठौर (19) निवासी चोटपुर कॉलोनी थाना सेक्टर-63 नोएडा के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से कुल 55 किलो 124 ग्राम गांजा और घटना में इस्तेमाल हुंडई एसेंट कार बरामद की है। बरामद गांजे की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से गांजे की बुकिंग लेते थे। इसके बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन शिपिंग आदि के माध्यम से पार्सल के जरिए गांजे की सप्लाई करते थे। आरोपी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को गांजे की सप्लाई करते थे। पिछले दो साल से वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। गिरोह में शामिल व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दवा है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि सोमवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग गोल्डन ग्रांड रोड से तीनों आरोपियों को अवैध गांजे की खेप के साथ रंगे हाथों दबोच लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम दामों में गांजा लाते थे। इसके बाद कार के जरिए इसे स्थानीय युवाओं और गांजा पीने के शौकीन लोगों तक पहुंचाते थे। टेलीग्राम ऐप और ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से मांग के अनुसार डोर टू डोर आपूर्ति की जाती थी। आरोपियों की ओर से एक किलोग्राम गंजे की कीमत करीब 1 लख रुपये से अधिक की तय की गई थी। आरोपी वसीम का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें