फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर इंजीनियर से नौ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्ïस एप ग्रुप में फंसाकर इंजीनियर से नौ लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

- शेयर बाजार में तीन से चार गुना मुनाफे का दिया लालच
- फर्जी एप पर दिखाया बढ़ता बैलेंस, निकासी के समय मांगे अतिरिक्त शुल्क
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शेयर बाजार में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक आईटी इंजीनियर को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने व्हाट्स एप के जरिये संपर्क कर उन्हें निवेश पर तीन से चार गुना रिटर्न का भरोसा दिलाया। करीब 20 दिन में इंजीनियर से 10 से अधिक बार में नौ लाख रुपये से ज्यादा ट्रांसफर करा लिए। रकम निकालने की कोशिश करने पर अतिरिक्त शुल्क मांगा गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक आईटी इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत की है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में उनके व्हाट्स एप पर एक अनजान व्यक्ति का संदेश आया। उसने शेयर बाजार में निवेश कर तीन से चार गुना तक लाभ कमाने का दावा किया। बातचीत के बाद आरोपी ने उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराया। शुरुआत में निवेश की गई रकम के मुकाबले दो से तीन गुना बैलेंस बढ़ा हुआ दिखाई देने लगा। इससे उनका भरोसा और बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने 20 दिन के भीतर 10 से अधिक बार में नौ लाख रुपये से ज्यादा निवेश करा लिए। जब उन्होंने एप से अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अलग-अलग शुल्क और अन्य चार्ज के नाम पर और पैसे जमा करने को कहा। पीडि़त इंजीनियर को अतिरिक्त रकम की मांग पर संदेह हुआ। उन्होंने और पैसे देने से इनकार करते हुए अपनी मूल निवेश राशि वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें