फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपराध संक्षिप्त पड़ोसी से विवाद में मां-बेटे पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सलारपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के हाथ पर डंडे से वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सलारपुर निवासी कासिम के मुताबिक, 7 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे पड़ोसी आरिफ खान और उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। बेटे को पिटता देख उनकी मां नसरीन बचाने पहुंचीं तो आरिफ ने उनके हाथ पर डंडे से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सिटी सेंटर कट के पास स्कूटी सवार को घेरकर पीटा
नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में नोएडा सिटी सेंटर कट के पास स्कूटी सवार युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच सड़क पर उसे रोककर जमकर पीटा और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। वारदात के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सेक्टर-35 के मोरना गांव निवासी शेरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा दानिश जर्राह का काम करता है। 10 नवंबर की शाम उन्हें बेटे के दोस्त ने फोन कर सिटी सेंटर कट के पास मारपीट की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो दानिश लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा था। पुलिस के अनुसार, मारपीट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें